Sunday, June 28, 2020

VIDEO: सलमान खान को पसंद आई सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या', एक्ट्रेस बोलीं- हाय मेरा बच्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में वेब सीरीज 'आर्या' से डिजिटल डेब्यू किया है। इस सीरीज में उनके काम को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। इसी बीच अभिनेता सलमान खान ने अपनी दोस्त सुष्मिता सेन की तारीफ की। उन्हें सीरीज के डायलॉग भी खासा पसंद आए। अब सुष्मिता सेन ने सलमान की तारीफ का जवाब दिया है।

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट लिखा है।

उन्होंने अपने ही अंदाज में सलमान खान को शुक्रिया बोला है। सुष्मिता लिखती हैं- पहले तो मैं एक और डायलॉग जोड़ना चाहूंगी 'हाय मेरा बच्चा' शुक्रिया सलमान इस प्यार और तारीफ के लिए। मैं तुमसे प्यार करती हूं।

बता दें कि सलमान खान ने सुष्मिता सेन की काफी तारीफ करते हुए कहा, अगर मैंने एक बार एपिसोड देखना शुरू कर दिया तो मैं सारे देखकर ही उठूंगा। लेकिन सोशल मीडिया पर सलमान की वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिलीं। किसी ने तो एक्टर की जमकर तारीफ की तो किसी ने उन्हें निशाने पर लेने की कोशिश भी की।

'आर्या' की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। साल 2016 में राम माधवानी ने सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का निर्देशन किया था। ये वेब सीरीज डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिलता दिख रहा है।