Showing posts with label Dunia. Show all posts
Showing posts with label Dunia. Show all posts

Saturday, June 13, 2020

बेटी के जन्म के 2 मिनट बाद ही जोर-जोर से चीखने लगी मां, फिर गर्भ से निकली....

एक महिला के लिए मां बनने से बड़ी ख़ुशी और कुछ नहीं होती है। जब पहली बार अपने बच्चे को गोद में उठाती है, तब उसके चेहरे की ख़ुशी देखने लायक होती है। लेकिन यूएस के विंस्कॉन्सिन में रहने वाली 30 साल कीलिंडसे अल्टिस अपनी बेटी के जन्म के दो ही मिनट बाद जोर से चीख पड़ी। लिंडसे ने बाथटब में अपनी पहली संतान को जन्म दिया। लेकिन इसके दो ही मिनट बाद उसे पानी के अंदर कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देख वो चीखने लगी। उसकी बहन, जो उस वक्त वहीं खड़ी थी, ने इस मोमेंट को कैमरे में कैद कर लिया। एक साल बाद लिंडसे ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

लिंडसे ने पिछले साल जून में अपनी पहली संतान ऐडा को जन्म दिया था। ऐडा के आने की ख़ुशी लिंडसे से बर्दास्त नहीं हो रही थी। उसने अपने पति और बहन के सामने पानी में अपनी बेटी को जन्म दिया। लेकिन इसके दो ही मिनट बाद उसे फिर से दर्द उठा। पानी में दर्द से छटपटाती लिंडसे सहित वहां मौजूद नर्स भी इस दर्द को नहीं समझ पाई। लेकिन सिर्फ कुछ ही देर बाद लिंडसे ने एक और बेटी को जन्म दिया। दूसरे बच्चे को देखते ही लिंडसे शॉक्ड रह गई। उसका मुंह खुला का खुला ही रह गया। इस लम्हे को उसकी बहन ने अपने कैमरे में कैद किया था। जिसे एक साल के बाद लिंडसे ने लोगों के साथ शेयर किया। लिंडसे अपने दोनों बच्चों को गोद में पकड़ी बाथटब में ही बैठी रही।

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उसे एक बार भी अहसास नहीं हुआ था कि उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। ना ही किसी अल्ट्रासाउंड में उसे ये दिखा ना डॉक्टर्स को। ऐडा का इन्तजार लिंडसे ने किया था। लेकिन इन 9 महीनों में उसे पता भी नहीं चला कि उसके गर्भ में ऐडा की छोटी बहन बिली भी पल रही है। प्रेग्नेंसी के दौरान लिंडसे ने बहुत ज्यादा वेट गेन किया था। लेकिन उसे समझ नहीं आया कि इसकी वजह क्या है। चूंकि वो पहली बार मां बनी थी, तो उसने इसे कॉमन समझा था।

लेकिन जब उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया तो उसे हैरानी भी हुई और उसकी ख़ुशी दुगुनी भी हो गई। अस्पताल से घर आते हुए कपल के साथ दो बच्चे थे, जिसकी उसने उम्मीद भी नहीं की थी। अपने दो बच्चों को देख लिंडसे के साथ उसके 30 वर्षीय हसबैंड वेस्ली भी सरप्राइज़्ड थे। कपल खुश भी उतना ही था। एक साल पहले हुई डिलीवरी के बारे में अब जाकर कपल ने रिवील किया। हालांकि लोगों के लिए भी ये बेहद शॉकिंग रहा कि आखिर गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की बात कपल के अलावा डॉक्टर्स को भी कैसे पता नहीं चली?