Sunday, June 28, 2020

अमिताभ बच्चन ने शेयर की,3 जनरेशन की थ्रो बैक फ़ोटो, लिखा कि ये कुछ...

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक खास बात भी लिखी है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पिता.. बेटा.. और नाती.. कुछ साल पहले.. इस तरह से हाथों को फोल्ड करना बिल्कुल भी प्लान नहीं था। बस हो गया।'

बता दें कि बिग बी ने इससे पहले लॉकडाउन में भी अगस्त्य के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों जिम में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया था कि वर्कआउट के लिए नाती से प्रेरणा मिलती है।

Fight .. fight the fit .. fit the fight .. reflective mirrors , laterally inverted imagery .. and the inspiration with Grandson ..

A post shared by Amitabh Bachchan @amitabhbachchan) on May 20, 2020 at 10:23pm PDT

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो इसी महीने रिलीज हुई है। इसमें आयुष्मान खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। अपकमिंग मूवीज में बिग बी ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय भी हैं।