Wednesday, May 27, 2020

कपूर खानदान की वो 5 महिलाएं जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कही जाने वाली कपूर फैमिली में ढेरों सुपर स्टार्स मौजूद हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ ये सफर तैमूर अली खान तक जारी है और इस परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी तरह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। कुछ समय पहले हुई अरमान जैन और अनीसिया मल्होत्रा की शादी को ही देख लीजिए। वो पूरी तरह से सितारों से भरी हुई थी। इतने फेमस कपूर खानदान को देखकर लगता है कि इस परिवार के सभी सदस्यों को हम जानते होंगे, लेकिन यकीन मानिए ऐसा नहीं है। कपूर खानदान के कई ऐसे लोग हैं जो गुमनाम ही हैं और उनकी न तो फैन फॉलोविंग है और न ही वो इतने लाइमलाइट में रहते हैं। हम आज कपूर खानदान की ऐसी 5 महिलाओं की बात करते हैं।

1. संजना कपूर-

अब आप सोचेंगे कि इन्हें आपने कहीं देखा है। संजना कपूर असल में एक बेहतरीन अदाकारा हैं जो थिएटर आर्टिस्ट होने के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह के साथ एक फिल्म 'हीरो हीरालाल' में भी आ चुकी हैं। संजना कपूर का नाम थिएटर की दुनिया में बहुत मश्हूर है, लेकिन अगर कपूर खानदान के स्टार्स को देखें तो संजना बहुत ज्यादा पीछे दिखती हैं। और कैंडल जेनर की बेटी संजना के दोनों भाई कुणाल कपूर और करण कपूर भी लाइमलाइट में नहीं रहते। स्टार पिता की बेटी होने और एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बाद भी संजना कपूर इतनी फेमस नहीं हैं।

sanjana kapoor as heroine

2. नताशा नंदा-

की ननंद, निखिल नंदा की बहन और ऋतु नंदा की बेटी यानी राज कपूर की नातिन नताशा नंदा भी लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। नताशा नंदा की ये तस्वीर गौरी खान ने शेयर की थी जब उन्होंने नताशा के घर का इंटीरियर किया था। इसमें नताशा की मां और राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा भी हैं। नताशा की शादी निखिल अविनाश भावे से हुई है।

nitasha nanda and gauri khan

इसे जरूर पढ़ें-

3. आरती सबरवाल-

कपूर खानदान के एक और हीरो यानी राजीव कपूर की एक्स वाइफ हैं आरती सबरवाल। राजीव कपूर और आरती का रिश्ता भले ही टूट गया हो पर आरती ने अपने ससुराल वालों से पूरी तरह से रिश्ता नहीं तोड़ा। वो अपनी सास से काफी प्रेरित थीं और वो अक्सर अपनी सास की तारीफ किया करती थीं। 2001 में आर्किटेक्ट आरती और राजीव कपूर की शादी हुई थी।

aarti sabarwal and rajiv kapoor

 

4. कंचन केतन देसाई-

और उनकी पहली पत्नी गीता बाली की बेटी हैं कंचन केतन देसाई। कंचन कपूर की शादी मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से हुई थी। भाई आदित्य राज कपूर और खुद कंचन भी बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं राज राजेश्वरी देसाई और पूजा देसाई।

kanchan ketan desai

इसे जरूर पढ़ें-

 

5. नीला देवी-

शम्मी कपूर की दूसरी पत्नी नीला देवी के बारे में भी कम लोग जानते हैं। ये भावनगर के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और नीला देवी ऋतु नंदा एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। नीला देवी से शम्मी कपूर की पहली मुलाकात तब हुई थी जब नीला 9 साल की थीं। नीला शम्मी कपूर की फैन थीं, लेकिन इनका रिश्ता कृष्णा राज कपूर (राज कपूर की पत्नी) की वजह से हुआ था।

neila devi kapoor and shammi kapoor

कृष्णा चाहती थीं कि शम्मी कपूर की पहली पत्नी की मौत के बाद शम्मी फिर से खुश हो जाएं। नीला देवी और शम्मी की शादी के बारे में भी ये कहा जा रहा था कि ये शादी नहीं टिकेगी। एक इंटरव्यू में नीला देवी ने बताया था कि शम्मी कपूर ने एक रात 1.30 बजे उन्हें फोन किया था और अपने बारे में सब बताया था, उनकी पत्नी, उनकी गर्लफ्रेंड्स, उनकी मिस्ट्रेस सभी के बारे में बताया था। नीला कपूर और शम्मी कपूर की शादी 45 साल तक चली और शम्मी कपूर के निधन के साथ ये कहानी खत्म हुई।