वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान (Sushmita Sen) ने कैप्शन में लिखा है - 'स्वागत तो करो आर्या का.
क्या कमबैक है और क्या शो है. मुबारक हो सुष्मिता सेन और ढेर सारा प्यार.' वीडियो में सलमान खान कहते दिख रहे हैं- 'भरोसा वही तोड़ता है, जिस पर भरोसा किया जाता है. कैसा लगा सुष्मिता का यह डायलॉग. इसे कहते हैं दबंग. सुष्मिता ने कमबैक का फैसला सही और बहुत सही किया है. आर्या देखने के बाद मेरे पास भी सुष्मिता के लिए एक डायलॉग है. एक बार जो मैंने पहला एपिसोड देख लिया तो उसके बाद सारे एपिसोड देखे बिना मैं नहीं उठता. आप भी देखें आर्या.'
सुष्मिता सेन इस सीरीज में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने पति की मौत के बाद अपने बच्चों को बचाने के लिए जुर्म की दुनिया में कदम रखती है. एक्ट्रेस की यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर 19 जून को रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ चंद्रचूड़ सिंह भी लंबे समय के बाद नजर आए. सुष्मिता की यह बेवसीरीज दर्शको को काफी पसंद आ रही है. बता दें आर्या की कहानी डच बेवसीरीज Penoza पर आधारित है.