बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिनकी पहली फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया, पर तुरंत ही उनका करियर खत्म हो गया
बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर 47 साल की हो चुकी हैं। 22 जनवरी, 1972 को मुंबई में जन्मीं नम्रता फिलहाल लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। नम्रता ने फरवरी 2005 में 3 साल छोटे साउथ के एक्टर महेश बाबू से शादी की। 1998 में नम्रता ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ से डेब्यू किया था।
मधु
“फूल और कांटे” (1991) और “रोजा” (1992), के बाद उनकी कोई भी फिल्म धमाल नहीं कर पाई। इसके बाद वे धीरे-धीरे बॉलीवुड से बाहर ही हो गईं।
शमिता शेट्टी
‘मोहब्बतें’ (2000) में शमिता शेट्टी ने इशिका का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया और 2001 के IIFA अवॉर्ड में उन्हें स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला। पर दुर्भाग्यवश वे फिल्मों में आइटम शांग से ऊपर नहीं बढ़ सकीं।
भाग्यश्री
भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ (1989) से फिल्मों में डेब्यू किया जो सुपरहिट फिल्म थी। उस समय चारों तरफ उनके ही चर्चे होने लगे थे, पर उनकी एक शर्त ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ही दूर कर दिया। उन्होंने ये शर्त रखी थी कि वे जो भी फिल्म करेंगी उसमें लीड रोल उनके पति हिमालय का ही होना चाहिए।
मंदाकिनी
जब भी ‘राम तेरी गंगा मैली’ (1985) की बात होती है तो सबसे पहले ध्यान मंदाकिनी का आता है। लेकिन इस सुपरहिट एक्ट्रेस का करियर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद अब्राहम के साथ नाम जुड़ने के बाद खत्म हो गया। ऐसा दावा किया जाता है कि मंदाकिनी और दाउद के बीच अफेयर चल रहे थे।




