Friday, June 26, 2020

‘काश…इन हीरोइनों को बॉलीवुड में देखने का मौका मिल जाए तो मज़ा आ जाए।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड में डेब्यू करना आम है। कुछ पाकिस्तानी अदाकाराएं ऐसी हैं, जो खूबसूरती और टैलेंट में किसी से कम नहीं, इसके बावजूद ये अभी तक इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। इन एक्ट्रेसेस की तस्वीरें देखने के बाद बॉलीवुड फैंस तो यही दुआ करेंगे कि ‘काश…इन हीरोइनों को बॉलीवुड में देखने का मौका मिल जाए तो मज़ा आ जाए।

सनम जंग: सनम ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। कुछ समय बाद उन्होंने सीरियल ‘दिल ए मुज़्तर’ के साथ सीरियल में डेब्यू किया। उनका पहला ही शो काफी हिट रहा और उन्हें एक के बाद एक टीवी शोज मिलने लगे। पाकिस्तान के दर्शक सनम के ग्लैमरस अंदाज और एक्सप्रेशन के दीवाने हैं।

माया अली: माया फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल और वीजे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी और फिर कई टीवी सीरियल्स में काम करके बड़ा नाम कमाया। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में अली जफर के अपोजिट डेब्यू किया।

आयेज़ा खान:आयेज़ा पाकिस्तान में सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ आयेज़ा की अदाएं और सुंदरता उनकी लोकप्रियता का कारण हैं। महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली आयेज़ा कई पाकिस्तानी शोज में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

इमान अली: मॉडल और एक्ट्रेस इमान अली ने ‘अरमान’ और ‘किस्मत’ जैसे कई हिट पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स में काम किया है। इसके बाद फिल्म ‘खुदा के लिये’ करके इमान पाकिस्तान की फेमस हीरोइनों में शामिल हो गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवॉर्ड शो की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया।

इस स्टोरी को दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें। ऐसी ही और मज़ेदार बातें जानने के लिए हमारी अगली स्टोरी पढ़ना न भूलें।