टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला लगातार सुर्खियों में बने हुए है। जब से सिद्धार्थ शुक्ला ने ये शो जीता है तब से ही उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की बन चुकी है। जिसके चलते सिद्धार्थ शुक्ला खुद समय-समय पर सोशल मीडिया के जरीए अपने फैंस से जुड़ते रहते है लेकिन हाल ही में पाकिस्तान से सिद्धार्थ शुक्ला की एक फैन ने उन्हें याद किया। सिद्धार्थ शुक्ला की इस फैन ने एक्टर को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने भी तुरंत इस ट्वीट का जवाब दिया है।
हानिया नाम की एक फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला को ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हूं, प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।
अगर मैं वापस नहीं लौट पाई तो सिद्धार्थ से कहना कि मैं ट्विटर पर केवल उनके लिए आई हूं और मैं उन्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।’ हानिया की इस ट्वीट को देखते ही सिद्धार्थ शुक्ला ने भी इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि ‘हाय हानिया, मुझे ये सुनकर बेहद दुख हुआ। लेकिन तुम जल्दी ही ठीक हो जाओगी और डॉक्टर्स तुम्हारा अच्छे से ध्यान रखेंगे। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना, जिससे ये किसी और तक ना पहुंचे.
मंने तुम्हारे जल्दी ठीक होने की प्रार्थना पहले ही कर ली है और आगे भी करूंगा. मजबूत रहना।’