बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट रहे हैं। 26 जून 1985 को फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शोरी कपूर के घर पैदा हुए अर्जुन आज बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ निजी जिंदगी के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं।
फैंस के बीच हिट है मलाइका-अर्जुन की जोड़ी
वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अर्जुन का रिलेशनशिप अब किसी से छिपा नहीं है, लेकिन जब दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तब बहुत सी बातें सामने आई थीं। इस दौरान दोनों ने खुलकर एक-दूसरे को लेकर इंटरव्यू दिए थे।
जब बेटे अरहान से मलाइका ने की थी बात
मालूम हो, अर्जुन के साथ रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में मलाइका इस बात का खुलासा किया था कि उनका और अरबाज खान (Arbaaz Khan) का बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) की इस बारे में रिएक्शन कैसा था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपने 16 साल के बेटे अरहान की अर्जुन कपूर के साथ अपने संबंधों पर प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बातचीत की थी।
एक-दूसरे के प्रति हैं ईमानदार
उन्होंने कहा था, 'मेरा मानना है कि किसी भी स्थिति का सबसे अच्छा तरीका ईमानदारी के साथ सामने आना। अपने प्रिय लोगों को यह बताना महत्वपूर्ण है कि आपके जीवन में क्या हो रहा है और फिर उन्हें चीजों को सोचने और समझने करने के लिए समय देना चाहिए। हमारे बीच भी इस बारे में बातचीत हुई और मैं खुश हूं कि आज सब ज्यादा खुश और एक-दूसरे से ईमानदार हैं।