इस बार ईद पर सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। ऐसे में सलमान खान के फैंस काफी निराश हो गए हैं। इसके बाद भी सलमान खान के फैंस ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड' के बारे में बात कर रहे हैं और सलमान खान से गुजारिश कर रहे हैं कि वह ईद पर अपने चाहने वालों को कोई न कोई तोहफा जरुर दें |
एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान हमें उम्मीद है कि आप ईद के मौके पर 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड' से जुड़ी कोई न कोई जानकारी फैंस को जरुर देंगे। हम लोग बहुत समय से 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड' का इंतजार कर रहे हैं। इस बार की ईद को फीका मत होने दीजिए। हमें आपसे बहुत उम्मीदें है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाईजान आपने कहा था कि 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड' ईद पर रिलीज होगी। अब हम लोगों की ईदी का क्या होगा