इस बार ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस दुखी हो गए क्योंकि इस साल कोई भी तोहफा उन्हें भाईजान की और से नहीं मिल रहा।
हालांकि लॉकडाउन के दौरान बिलकुल भी खाली सलमान खान नहीं बैठे हैं। कुछ ऐसी खबरें सामने आती थी की अपनी फिल्म राधे की वह आधी एडिटिंग करवा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह राशन गरीबों को बांटते दिखाई दिए। लॉकडाउन में सलमान खान का यह तीसरा गाना है जो ईद के मौके पर रिलीज होगा। इससे पहले कोरोना पर 'प्यार करोना' और जैकलीन के साथ 'तेरे बिना' नाम का गाना सलमान खान लेकर आएं हैं।
लॉकडाउन के दौरान वह भी खाली नहीं बैठना चाहते। वैसे तो लॉकडाउन में सलमान अपना तीसरा गाना भी लाएंगे लेकिन कब आना है उसके बारे में कुछ बताया नहीं गया था। अब सलमान खान के फैंस को यह गाना सुनने के लिए कुछ घंटों का इंतजार करना पड़ेगा जिसके बाद वह भाईजान का एक नया गाना सुनेगे।