ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता की फोटो के साथ खड़ी नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- "हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"
इस मुश्किल घड़े में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ नजर आईं। पापा की तेरहवीं शामिल होने के लिए रणबीर खुद आलिया को लेकर उनके घर गए थे। इसके करिश्मा कपूर, बबीता, राजीव कपूर, नीतू कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा सहित परिवार के कुछ और लोग शामिल हुए।
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की बीमारी का पता चला था।
ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में 8 महीने का इलाज पूरा होने के बाद मई, 2019 में चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें कैंसर था और अब ठीक हैं। इस साल फरवरी से वह बार-बार बीमार हो रहे थे। हाल में उनके कैंसर रीलैप्स की चर्चा भी हुई थी।
ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नाम के कैंसर से जूझ रहे थे। ये ब्लड कैंसर होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से बढ़ती है। इसके बाद इनके आकार में भी परिवर्तन होता है। कई डॉक्टर्स का मानना है कि ये एक ऐसी बीमारी है, जिसके बार-बार लौटने की आशंका बनी रहती है।