कोरोना वायरस के वजह से लॉक डाउन के बीच टीवी पर लोगों को रामायण और महाभारत देखने को मिला दुबारा, इसी के साथ इन टीवी शोज में नजर आने वाले कलाकारों की भी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। बात करते हैं
महाभारत की तो महाभारत का एक किरदार आज भी लोगों को अच्छी तरह याद है। हम बात कर रहे हैं भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार की।प्रवीण कुमार सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं एक बेहतरीन स्पोर्ट्स पर्सन भी है, इन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए 4 मेडल जीत चुके हैं, इनमें से दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
6 फीट की प्रवीण कुमार को महाभारत में भीम का रोल बिल्कुल जच रहा था।
अपनी लंबाई के कारण उन्हें बीएसएफ में नौकरी मिल गई थी लेकिन एक दिन उनके दोस्त ने आकर बताया कि बीआर चोपड़ा टीवी पर महाभारत बना रहे हैं, और वह भीम के किरदार के लिए एक बलशाली सा बंदा ढूंढ रहे हैं, और साथ में तुम एक बार उनसे मिल लो। प्रवीण कुमार ने बी आर चोपड़ा से मुलाकात की इसके बाद वह फाइनल हो गए भीम के किरदार के लिए।
