बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और मजेदार पोस्ट कर फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बिल्कुल अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पसंदीदा हॉलीवुड एक्टर का खुलासा भी किया।
तस्वीर में अर्जुन कपूर हॉलीवुड फिल्म शेरलॉक होम्स के कैरेक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 'शेरलॉक होम्स' एक जासूसी जॉनर की फिल्म है, जिसमें हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मुख्य किरदार निभाया था। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'एक स्पष्ट तथ्य से अधिक मायावी कुछ भी नहीं है, मेरे पंसदीदा किरदार को निभाने वाले मेरे पंसदीदा एक्टर राबर्ट डाउनी जूनियर।' अर्जुन का यह आर्टवर्क स्वप्निल पवार ने तैयार किया है।
अर्जुन की इस तस्वीर को आम यूजर्स ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े हुए दूसरे कलाकार भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं। अपारशक्ति खुराना ने अर्जुन की इस तस्वीर को कूल करार देते हुए लिखा, 'अरे वाह, यह काफी लाजवाब है।' टाइगर श्रॉफ अन्य सितारों ने इस पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे हैं।