टाइटैनिक के बारे में तो आपने बहुत पढ़ा और सुना होगा। हम फिल्म की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि उस असली टाइटैनिक जहाज की बात कर रहे हैं, जिसपर फिल्म बनी थी। दुनिया के सबसे बड़े जहाज के तौर पर विख्यात टाइटैनिक को डूबे 108 साल हो चुके हैं। लोगों को पता है कि उसका मलबा कहां है, लेकिन आज तक उस मलबे को समुद्र से निकाला नहीं गया है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? नहीं ना, तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
टाइटैनिक 10 अप्रैल 1912 को अपनी पहली यात्रा पर ब्रिटेन के साउथैम्पटन बंदरगाह से न्यूयॉर्क के लिए निकला था, लेकिन 15 अप्रैल 1912 को उत्तर अटलांटिक महासागर में एक हिमखंड से टकराकर दो टुकड़ों में टूट गया था और इसका मलबा 3.8 किलोमीटर की गहराई में समा गया था .
टाइटैनिक हादसे में करीब 1500 लोग मारे गए थे।