ली डोंग-गन और जो यू-ही अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं. वहीँ हाल ही में उनकी संबंधित एजेंसियों ने पुष्टि की है कि दोनों ने तीन साल एक साथ रहने के बाद अब तलाक ले लिया है. जी दरअसल यह जोड़ी पहली बार केबीएस 2 के सप्ताहांत के नाटक 'द जेंटलमेन ऑफ वोलग्यसु टेलर शॉप' उर्फ 'लॉरेल ट्री टेलर्स' के सेट पर मिली थी और उसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया. वहीँ जब शीर्ष रेटेड श्रृंखला 26 फरवरी, 2017 को समाप्त हो गई तो उसी समय के आसपास, इस जोड़े ने सभी फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी कि वे डेटिंग कर रहे थे.
वहीँ उसी साल मई में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली और दिसंबर में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने.
इसी के साथ उन्होंने बताया, 'उन्होंने सियोल फैमिली कोर्ट में तलाक की मध्यस्थता की कार्यवाही पूरी की और इसी के साथ एक अभिनेता के रूप में एक बेहतर छाप देने के लिए [ली डोंग-गन] कड़ी मेहनत करेंगे." आप सभी को यह भी बता दें कि डिस्पैच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो यूँ-ही को उनकी बेटी की कस्टडी मिली है.