लॉकडाउन के समय बॉलीवुड के सेलेब्स अपने अपने घरों में बैठे हुए है। अब घर में बैठे सेलेबस के पास अपने फैंस से जुड़ने का सोशल मीडिया से अच्छा और कोई जरिया नहीं है। इसी के साथ हर दिन कोई ना कोई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो आए दिन शेयर करते रहते है। जो सुर्खियों में अक्सर बने रहते है। अब हाल ही में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
जिसके साथ अभिनेत्री ने लोगों को चैलेंज भी दिया है।
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल के साथ शेयर किया वर्कआउट वीडियो, कही अपने दिल की बात
इस वक्त माधुरी दीक्षित के द्वारा शुरू किया गया अभियान #CandleOfHop और #WholeSomeMemes सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं। लोग इस अभियान के जरिए लोगों में आशा और सकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। खैर अगर हम बात करें अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की तो वो बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी है।
उन्होंने बहुत छोटी से उम्र में डांस के गुण सीखे थे। यही कारण है कि हर तरह के डांस में माहिर है जो आपको उनकी फिल्मों में देखने को मिला होगा।