Monday, May 25, 2020

ईद के मौके पर होती सलमान खान और अक्षय कुमार में जबरदस्त भिड़ंत

इस साल कोरोना वायरस के कहर के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। यही कारण है कि इस बार की ईद काफी सूनी नजर आ रहे है। बाजारों से जहां रौनक गायब है वहीं इस बार बॉक्स आफिस भी सूना पड़ा है। जी हां हर साल सलमान खान अपनी फिल्में रिलीज करके फैंस को ईदी देते हैं लेकिन कई सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर नहीं रिलीज हो रही है। अगर कोरोना वायरस का कहर नहीं होता तो इस बार ईद पर बड़ी ट्क्कर बॉक्स आफिस पर देखने को मिली।  जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोरोना वायरस का कहर नहीं होता तो इस बार ईद पर बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का क्लैशन देखने को मिलता।
सलमान खान की राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई और अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम रिलीज होती।  ये दोनों ही फिल्में अपने अपने स्तर पर बड़े लेवेल की है। ये दोनों ही फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होती। तो जबरदस्त भिड़त होना तय है। लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। लॉकडाउन के बीच दोनों ही फिल्मे रिलीज के लिए अटकी है। अब ये कब रिलीज होंगी इस पर संशय बरकरार है।  कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि ये दोनों ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है लेकिन मेकर्स की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नही आई है।