Monday, May 25, 2020

सलमान खान को याद कर रहे बॉडीगार्ड शेरा, ईद पर शेयर की ये खास तस्वीर

आज देश भर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने अपने अपने फैंस को इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए बधाईयां दी है। वहीं इस ईद पर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने भी इस खास मौके पर अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उससे ये जाहिर हो रहा है कि शेरा सलमान खान काफी ज्यादा मिस कर रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेरा ने सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते लिए लिखा कि, मेरी ईद मालिक के बिना कभी पूरी नहीं होती।  सभी को ईद मुबारक, परिवार के साथ मस्ती करो।

अब ऐसा लग रहा है कि शेरा हर साल अपनी ईद सलमान खान के साथ मनाते हैं लेकिन इस बार लगता है वो सलमान खान के साथ नहीं है इस लिए उनकी ईद अधूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें दोस्तों कि पिछले काफी समय से देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन चल रहा है। जिसकी वजह से जो इंसान जहां फंसा था वहीं रह गया है।  ऐसे में अभिनेता सलमान खान भी लॉकडाउन से पहले अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर गए थे अब अचानक से हुए लॉकडाउन की वजह से वो वहीं फंस गए। यहां सलमान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर भी हैं।

अपने फार्म हाउस पर ही रह कर सलमान खान लगातार काम कर रहे है। यहां से उन्होंने दो गाने भी बीते दिनों रिलीज के लिए है। जिसमे प्यार करोना और तेरे बिना जैसे शामिल है।  इन दोनों ही गाने को दर्शकों ने और सलमान खान के फैंस ने काफी पसंद किया है। अगर हम बात करें सलमान खान के काम की तो वो इन दिनों फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई पर काम कर रहे है। वहीं उनकी पिछली फिल्म दबंग 3 थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ये फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी।