Monday, May 25, 2020

ईद 2020: सलमान खान ने ईदी के रूप में फैंस को दिया स्पेशल सरप्राइज, रिलीज हुआ 'भाई भाई' गाना

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर फैंस को ईदी के रूप में नया गाना रिलीज कर स्पेशल सरप्राइज दिया है। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज की तारीख, जहां देश में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण आगे बढ़ा दी गई है, वहीं अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए सोमवार को ईद के मुबारक मौके पर एक खास गाना लॉन्च किया है। बता दें कि सलमान हर साल ईद पर अपनी मूवी रिलीज करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने के बावजूद उन्होंने फैंस को निराश नहीं होने दिया है।

यहां देखें गाना:

इस साल 'दबंग' स्टार अपनी फिल्म को रिलीज नहीं कर पाएंगे, लेकिन अपनी तारीख को ध्यान में रखते हुए, वह सोमवार को एक विशेष ईद सॉन्ग के साथ अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- मैंने आप सबके लिए कुछ बनाया है, देख के बताना कैसा लगा.. आप सबको ईद मुबारक, भाई- भाई।

ईद पर रिलीज होने वाली थी 'राधे'

सलमान हर साल ईद पर 'वांटेड', 'दबंग', 'सुल्तान', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों को रिलीज करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देते आए हैं, इस साल भी उनकी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसमें दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी हैं।