बॉलीवुड के 'डांसर नंबर 1' स्टार गोविंदा के बारे में तो हम सभी लोग जानते है जो अपनी कॉमेडी और डांस से लोगो का दिल जीत लिया करते थे। लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज़ बताने जा रहे है जिसके बारे में कम लोग जानते है। आइए हम आपको सुनाते हैं गोविंदा की लवस्टोरी...
1986 में प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने गोविंदा को इलजाम फिल्म में बतौर हीरो साइन किया। जब वे उनके ऑफिस पहुंचे तो सफेद शॉर्ट्स में एक बच्ची सी लड़की उनके सामने आ कर खड़ी हुई। उसके लंबे बाल खुले हुए थे। निहलानी ने उसका परिचय करवाते हुए कहा, यह नीलम है, इस फिल्म की हीरोइन। गोविंदा को बेबी डॉल नीलम से पहली नजर में प्यार हो गया था। पर वे कुछ कह नहीं पाए। नीलम को हिंदी बोलनी नहीं आती थी और गोविंदा को इंग्लिश।
नीलम अपने पेरेंट्स के साथ विरार गोविंदा के घर आईं, सबसे मिल कर भी गईं। गोविंदा के पापा को नीलम इतनी भा गईं कि उन्होंने गोविंदा पर जोर दे कर कहा कि उसे इस प्यारी लड़की से ही शादी करनी चाहिए।गोविंदा कभी नीलम को प्रपोज नहीं कर पाए।
सुनीता तब तक गोविंदा की मां निर्मला को पटा चुकी थीं और मां ने गोविंदा को कसम दे दी थी कि वो सुनीता को नहीं छोड़ेगा।गोविंदा एक हॉट स्टार बन चुके थे। चाहते थे कि उनकी हर फिल्म में नीलम ही हीरोइन हो।पर नीलम एंबीशस थी।उस दौर के चर्चित हीरोज चंकी पांडे, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ के साथ काम करना चाहती थी।
नीलम को दूसरे हीरोज के साथ काम करने से रोक नहीं पाए और इसी फ्रस्ट्रेशन में एक दिन चुपचाप सुनीता से शादी कर ली। यह बात उन्होंने नीलम को नहीं बताई। साल भर बाद जब नीलम को यह बात पता चली तो उसने सिर्फ इतना कहा, मुझसे एक बार पूछ तो लेते। गोविंदा को लंबे समय तक नीलम को खोने का अफसोस रहा।
सुनीता से वह अकसर नीलम की तरह इंग्लिश बोलने, ड्रेस करने की फरमाइश करते। बाद-बाद में सुनीता बोल्ड बनती चली गई। जब गोविंदा रानी मुखर्जी के साथ अफेयर करते पकड़े गए, सुनीता ने मीडिया में कहा कि उसे अपने हजबैंड के अफेयर्स से फर्क नहीं पड़ता। हजबैंड लौट कर उसी के पास आएगा।


