पराग त्यागी का कहना है कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वो डायलिसिस के लिए गए थे। वहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा औ उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि पिता के निधन की खबर मिलने के तुरंत बाद हमने फ्लाइट ली और गाजियबाद के लिए निकल पडे। इस समय मुंबई से फ्लाइट की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, अगर ऐसा नहीं होता तो हम दोनों को सड़क यात्रा करनी पड़ती।
काम की बात करें तो पराग त्यागी 'पवित्रा रिश्ता', 'ब्रह्मराक्षस', 'काला टीका', 'अघोरी' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं शेफाली जरीवाला कांटा लगा सॉन्ग से सुपरहिट होने के बाद बिग-बॉस 13 का हिस्सा रह कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।