Thursday, May 28, 2020

भारत के गावों तक पहुंचना चाहते हैं ओटीटी प्लेटफार्म इसलिए भारतीय फिल्मों के लिए कर रहें अप्रोच

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से हर तरह की इंडस्ट्री में ताला लगा हुआ है। जिसमे फिल्म इंडस्ट्री भी शामिल है। पिछले काफी समय से फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं और ना ही किसी तरह की फिल्मों की शूटिंग भी नहीं हो रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 19 मार्च से फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से काफी ज्यादा नुकसान मेकर्स को झेलना पड़ रहा है। कई मेकर्स और प्रोड्यूसर लॉकडाउन खुलने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस वक्त देश के जैसे हालात है उसको देखकर ऐसा नहीं लगता कि अभी लॉकडाउन खुल सकता है। देश में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्य डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है।
  यहां सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि अब भारत उन टॉप 10 देशों में शामिल हो गया है जहां पर कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा है। तो ऐसे में हालात पहले जैसे सामान्य होने में वक्त लग सकता है। भले ही सरकार अपनी तरफ से लॉकडाउन में छूट क्यों ना दें। ऐसे नहीं लगता कि फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। वहीं इसी बीच पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है कि अब मेकर्स अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे है।
 वहीं ओटीटी प्लेटफार्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को कई लुभावने आफर दे रहे हैं। जिससे मेकर्स और प्रोड्यूसर को भी फायदा हो रहा है। तो उनके अनुसार जब अच्छी डील लॉकडाउन के समय हो जा रही है तो इसमे बुराई क्या है, इस वक्त एक हर इंसान अपना फायदा ही देख रहा हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफार्म के यूजर सबसे ज्यादा देश के बड़े शहरों या फिर विदेशों में है। ऐसे में अगर ओटीटी प्लेटफार्म पर भारतीय फिल्मों और कंटेंट की भारमार होगी तो ​जाहिर है कि ओटीटी प्लेटफार्म भारतीय व्यूवरशिप दिन पर दिन बढ़ती जाएगी।