Tuesday, May 26, 2020

फिल्म हम दिल दे चुके सनम की रिलीज के इतने साल बाद सामने आया ये किस्सा

दोस्तों आपको बॉलीवुड की मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम तो याद ही होगी। इसे कोई कैसे भूल सकता है। ये संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की सबसे शानदार और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आती है। जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई करके कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। आज इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही कई साल हो गए हो लेकिन आज भी लोग इसे पसंद करते है। इसके गाने लोगों की जुबां पर आज भी है। अब फिल्म के गाने को इस्माइल दरबार ने लिखा था।  हाल ही में इस्माइल दरबार ने इस फिल्म के गाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
इस्माइल दरबार ने बताया कि उन्होंने फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने फिल्म की रिलीज से पांच साल पहले ही लिख लिए थे। वो इन गाने को लेकर डायरेक्टर्स के पास काम मांगने जाया करता था।  हालांकि अब उनके गाने को लोगों ने और संगीत प्रेमियों ने बेपनाह प्यार दिया है। अगर हम बात करें फिल्म हम दिल दे चुके सनम की तो इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर सलमान खान, एश्वर्या राय और अजय देवगन नजर आए थे।  फिल्म के रिलीज के बाद ही इसने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए थे। ये हिंदी सिनेमा की एक मशहूर नाटकीय प्रेमकहानी है। ​इस फिल्म को साल 2000 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म को बनाने से पहले संजय लीला भंसाली ने काफी रिसर्च की थी।