Tuesday, May 26, 2020

ईद के मौके पर साड़ी में नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ,

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, 25 मई को देशभर में ईद मनाई गई। इस खास मौके पर इरा ने साड़ी पहनी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फोटो में इरा रेड की कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज पहना है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इरा का यह लुक उन पर काफी जच रहा है। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे और मेरे द्वारा सफलतापूर्वक पहनी गई साड़ी की ओर से ईद मुबारक।

दिलचस्प बात यह है कि इरा को यह साड़ी उनकी स्टेप मदर किरण राव ने दी है। इसका खुलासा इरा की कजन जेन के कमेंट से हुआ, जिसमें उन्होंने इरा से पूछा कि क्या यह वही साड़ी है, जो किरण आंटी ने दी है। गौरतलब है कि इरा लॉकडाउन में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

हाल ही में इरा ने बताया था कि उन्हें एक क्वारंटाइन दोस्त मिल गया है और यह कोई कोई नहीं बल्कि उनका भाई आजाद है। इरा ने आजाद के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा, 'क्वारंटाइन दोस्त'।