Tuesday, May 26, 2020

Throwback: जब ऋतिक रोशन ने सलमान खान को बताया था 'बीमार', कहा था- उन्हें लगता है सब उनके खिलाफ करते हैं साजिश

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो अमीषा पटेल के साथ नजर आए थे। यह दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी जिसे बहुत पसंद किया गया।

सलमान खान ने की थी 'गुजारिश' की बुराई

ऋतिक के फिल्मों में कदम रखने से पहले सलमान खान ने उन्हें बॉडी बिल्डिंग के टिप्स दिए थे। इतना ही नहीं सलमान एक्सरसाइज के लिए ऋतिक को जिम बुलाया करते थे और उन्हें ट्रेनिंग देते थे। यही वजह थी कि ऋतिक और सलमान दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन साल 2010 में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। सलमान ने ऋतिक और ऐश्वर्या राय की फिल्म गुजारिश को लेकर खराब कमेंट किया था और उसकी बुराई की थी।'

सलमान ने कहा था, 'फ‍िल्‍म में मक्‍खी उड़ रही थी, मच्‍छर भी देखने नहीं गया। यहां तक क‍ि कोई ... भी फ‍िल्‍म देखने नहीं पहुंचा।'

 

ऋतिक ने सलमान खान को बताया था 'बीमार'

सलमान खान की इस टिप्पणी के कुछ समय बाद ऋतिक रोशन अपनी पत्नी (अब पूर्व पत्नी) सुजैन खान के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आए थे। शो में ऋतिक ने कहा कि सलमान खान को लगता है कि उनके साथ जुल्म (गलत) हो रहा है।

शो में रैपिड फायर राउंड के दौरान ऋतिक से पूछा गया कि अगर वो (ऋतिक) रियल लाइफ हीरो होते तो सलमान खान से क्या चीज लेना चाहते? इसपर ऋतिक ने कहा, 'आपको पता है कि सब सलमान खान से प्यार करते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके खिलाफ साजिश करते हैं। तो मुझे लगता है कि उनमें 'विक्टिम सिन्ड्रोम' है जिसे मैं उनसे दूर करना चाहूंगा।'

वर्कफ्रंट की बात करें ईद के मौके पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ उनकी फिल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका अब फिल्म कुछ समय बाद रिलीज होगी। वहीं ऋतिक रोशन फिल्म कृष 4 में दिखेंगे।