Tuesday, May 26, 2020

रानी पद्मिनी ही नहीं बल्कि इन 3 चीजों को पाना चाहता था खिलजी, लेकिन नहीं हुई हासिल

खिलजी के बारे में हम सभी जानते हैं। उसे एक क्रूर शासक माना जाता था। जब चित्तौड़ के राजा महारावल रतन सिंह ने राघव चेतन पंडित को अपने राज्य से देश निकाला दे दिया था तो उसके बाद राघव चेतन अपने उनसे बदला लेना चाहता था। इसलिए बदला लेने के लिए वह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के पास चला गया और ऐसे कई राज उसे बता दिए जो उसे बताने नहीं चाहिए थे।

राघव चेतन ने महारानी पद्मिनी के अलावा ऐसी तीन कीमती चीजों के बारे में अल्लाउद्दीन खिलजी को बताया जिसे वह पाना चाहता था और उन्हें पाने के लिए खिलजी ने तुरंत चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण कर दिया था।

हीरामणि तोता

सबसे खास चीज हीरामणि तोता था जो इंसानों की तरह ही बाते करता था और ज्ञान की बातें भी लोगों को बताता था।

पारस पत्थर

पारस पत्थर किसी भी चीज को छूता था तो वो सोना बन जाती थी। यह पत्थर महारावल रतन सिंह ने छुपा कर रखा था जो आज तक किसी को नहीं मिला है।

नीलम नग

नीलम नग यह एक ऐसा नग था जिसमें एक विशेष प्रकार की दवा भरी हुई थी। यदि कोई व्यक्ति इसका सेवन करता है तो वह कभी बूढ़ा नहीं लगता है। खिलजी ने जब इन चीजों के बारे में सुना तो उसने चित्तौड़ पर आक्रमण कर दिया था।