लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरु करने में अक्षय कुमार सबसे आगे रहे. लॉकडाउन के बीच शूटिंग के सेट से अक्षय कुमार की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में जारी हो गई हैं. जिसमें अक्षय मॉस्क लगाए दिख रहे हैं.
दरअसल अक्षय कुमार ने फिल्ममेकर आर बाल्की के साथ मिलकर सोमवार को कमालिस्तान स्टूडियो में 'लॉकडाउन के बाद की जिम्मेदारियां' विषय पर एक विज्ञापन की शूटिंग की. इस विज्ञापन में लॉकडाउन के बाद लोगों को क्या सावधानियां बरतनी होगी, ये बताने की कोशिश की जाएगी.
इस विज्ञापन की शूटिंग के बारे में आर बाल्की ने बताया कि यह विज्ञापन स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए है और टीम ने मास्क पहनने तथा कम से कम लोगों के साथ काम करने समेत सभी जरूरी सावधानियां बरती. उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग के लिए सेट पर बहुत कम लोग थे. और प्रोटोकॉल काफी सख्त थे.
बाल्की ने बताया कि यह हम सभी के लिए लॉकडाउन के बाद की जिम्मेदारियों के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय का विज्ञापन था जिसमें अक्षय कुमार हैं. हमें काम पर लौटना होगा, लेकिन अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा. शूटिंग में हमने यही किया.

बता दें कि लॉकडाउन के कारण कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग रुक गई है. इसमें रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी भी शामिल है. रोहित की ये फिल्म पुलिस कॉप्स सीरीज का हिस्सा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं