संजय ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'जब तक आप मेरे साथ थे, मुझे पता था कि मुझे किसी भी चीज़ के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. हमेशा मुझे संभालने के लिए धन्यवाद. आपकी बहुत याद आती है, पिताजी."
इसके बाद पोस्ट के नीचे संजय दत्त की अमेरिका में रहने वाली बेटी त्रिशाला दत्त ने कहा कि बीते 15 सालों से वो हर रोज अपने दादा जी को याद करती हैं.
सुनील दत्त का 25 मई, 2005 को 74 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. सुनील दत्त 1950 और 1960 के दशक में हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक थे. बाद में वह राजनीति में आए और पांच बार सांसद चुने गए. वह केंद्र में मंत्री भी रहे.