Monday, May 25, 2020

ईद स्पेशल: सैफ ने करीना और करिश्मा को दी बिरयानी की दावत

सैफ अली खान का परिवार आज एक साथ ईद मना रहा है। यूं तो पूरा देश आज एक साथ अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में ईद बना रहा है लेकिन सैफ अली खान ने परिवार की ईद खास बना दी बिरयानी के साथ।

उनके हाथ की बनाई बिरयानी की तस्वीर करिश्मा कपूर ने शेयर की और सबको ईद की मुबारकबाद दी। वाकई ये बिरयानी देखकर तो किसी को भी भूख लग जाएगी।

गौरतलब है कि सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर अली खान अपना लॉकडाउन भरपूर तरीके से इंजॉय कर रहे हैं। यूं तो बेगम बेबो भी आए दिन कुछ ना कुछ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

लेकिन फिलहाल ईद की तस्वीर अभी तक करीना ने नहीं शेयर की है। फिलहाल तो आप बस उनकी ये लज़ीज़ बिरयानी देखते रहिए।

या मन करे तो आप भी फटाफट बिरयानी पका लीजिए।

या फिर यूं करिए कि पिछले साल की ही ईद की यादें ताज़ा कर लीजिए