वही बिल्डिंग के पहली मंजिल में डॉक्टर्स की एक फैमिली है।बिल्डिंग में संक्रमण पहुंच चुका है तो अब हमें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए अब हमलोग घर पर पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहे है। यहां तक कि हमने घर पर अपने-अपने काम को भी बांट लिया है। जिसमें खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई करने तक के काम शामिल है।
वही अर्जुन आगे कहते हैं कि , मैं इस समय इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हूं, क्योंकि मेरे घर में एक पांच साल का बच्चा है, लेकिन फिर भी मैं सकारात्मक बना रहूंगा और दुआ करूंगा कि मेरा परिवार इसकी चपेट में न आए। इसके बाद अर्जुन ने बताया कि उनके घर में एक कुत्ता भी जिसे सुबह ,शाम बाहर घुमाने कि जरूरत पड़ती है, इसिलिए ये सब करना अब थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अर्जुन ने बताया कि उन्होनें घर में सारी जरूरत कि चीजें पहले से ही ला कर रख ली है लेकिन फिर भी वो ये मानते हैं कि अगला 14 दिन उनके लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। वह इस बात को स्वीकार करते है कि कोरोना की स्थिति ने शुरू से ही सभी लोगों के लिए मानसिक रूप से डरावनी है, लेकिन अब उनके बिल्डिंग तक संक्रमण आ जाने कि वजह से वो काफी परेशान है।
वही जब अर्जुन से उनकी मां शक्ति बिजलानी (Shakti Bijlani) के बारे में पुछा गया तो उन्होनें बताया कि वो अपने छोटे भाई के साथ रह रही है। भगवान का शुक्र है कि, मैंने अपनी मां को हमारे साथ रहने के लिए नहीं कहा। वो वहां रह कर कम से कम सेफ तो है। यहा रह कर उनके लिए भी रिस्की हो जाता। आपको बता दे कि अर्जुन जिस बिल्डिंग में रहते है उसी बिल्डिंग में कुछ दिन पहले बोनी कपूर का भी एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वही उस बिल्डिंग में करिश्मा तन्ना और तब्बू के अलावा कई और सेलिब्रिटीज भी रहते है ।