Monday, May 25, 2020

ईद के जश्न में डूबे सितारे,हसीनाओं ने अपने अंदाज़ में कहा ईद मुबारक !

रूपाली जायसवाल- कोरोना वायरस ने हर किसी के चेहरे पर उदासी ला दी है लेकिन इसी बीच आए ईद के त्योहार ने दोबारा लोगों के चेहरे पर हंसी ला दी है। यूं तो देश में लॉकडाउन लागू है लेकिन लोगों और स्टार्स ने मिलकर एक बात साबित कर दी है कि अगर दिल में प्यार है, और विश्वास है तो कोई भी त्योहार घर पर भी बेहतरीन तरीके से मनाया जा सकता है। इसी का एग्जाम्पल आज पूरे इंडिया में देखने को मिल रहा है। और तो और बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेज के साथ-साथ टीवी की ऐक्ट्रेसेज भी घर पर तैयार होकर या फिर कोई थ्रो बैक पिक्चर को शेयर कर सुबह से ही फैन्स को ईद की बधाईयां दे रही हैं और लोगों से खुश रहकर, घर पर ही त्योहार मनाने की अपील कर रही हैं।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स को ईद की बधाई दी है। शेयर किए गए पोस्ट में कैटरीना ऑल व्हाइट इंडियन आउटफिट में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।

सारा अली खान(Sara Ali Khan)-

वहीं सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान ने इस खास मौके पर एक कोलार्ज पिक्चर शेयर की है जिसमें एक तरफ छोटी क्यूट सारा तो वहीं दूसरी तरफ ब्यूटीफुल और गॉर्जियस सारा सिर को दुपट्टे से ढंकी नज़र आ रही हैं। पिक्चर को देख साफ़ पता चल रहा है कि सारा बचपन से ही नमाज अदा करती हैं।

कृति सेनन(Kriti Senon)-

हीरोपंती एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वो ट्रेडिशनल मुस्लिम गेटअप में नज़र आ रही हैं । पिक्चर को पोस्ट कर कृति ने कैप्शन में लिखा है, "ईद मुबारक। सेफ रहिए, खुश रहिए।"

हुमा कुरेशी(Huma Qureshi) -

हुमा कुरेशी जो कि खुद एक मुस्लिम हैं, ने ईद के त्योहार को बेहद बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया है, हुमा के सेलिब्रेशन की झलक उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में देखी जा सकती है। दरअसल हुमा ने लज़ीज शीर कोरमा की पिक्चर पोस्ट की है जिसे देख किसी के भी मुंह में पानी आ सकता है। और तो और हुमा ने कैप्शन के जरिए फैन्स से शीर कोरमा की पिक को लाइक करने की भी डिमांड कर दी है। हुमा ने कैप्शन में लिखा है, - " ईद मुबारक। मेरे पास आज जो कुछ भी है उसके लिए मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ है जिसमें ये शीर कोरमा भी शामिल है। मेरी प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए। जल्द ही मिलेंगे, तब तक आप मेरे शीर कोरमा की पिक्चर को लाइक कीजिए।"