हाल ही में टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर एक्टर मोहसीन खान ने खास मैसेज लिखा है। शिवांगी जोशी के लिए बर्थडे वाला दिन काफी स्पेशल है, क्योंकि कार्तिक और नायरा की जोड़ी को चार साल पूरे हो चुके हैं।
इसकी जानकारी खुद कार्तिक यानि की मोहसिन खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है।
वह आगे कहते है कि इस जर्नी को चार साल हो गए, हर दिन मेहनत करने के बाद 1000 से भी ज्यादा एपिसोड हम साथ में शूट कर चुके हैं। मोहसिन खान ने आगे ये भी कहा कि दोस्ती और बॉन्ड ही तो है जिसने पूरी टीम को साथ रखा हुआ है, पूरी कास्ट और क्रू को शुक्रिया। दरअसल, यह वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर बनाया गया था, जिसे उन्होंने अपने प्यार और शिवांगी जोशी को विश करने के लिए इस्तेमाल किया है।
इस वीडियो में मोहसिन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का परिचय करा रहे हैं और बाद में शिवांगी ड्रम बजाती नजर आ रही हैं। दोनों ही स्टार्स इन दिनों अपने घरों में क्वारंटीन समय बिता रहे है। शिवांगी जोशी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नजर आ रहे है। लेकिन लॉकडाउन के चलते इन दिनों शोज की शूटिंग बंद है। ऐसे में वो अपने घर में कैद है।