नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ अपने रिश्ते पर आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) कई बार बयान दे चुकी हैं.
खबर है कि नवाज ने पत्नी के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, नवाज द्वारा पत्नी को भेजे गए नोटिस में उनपर 'धोखाधड़ी में शामिल होने', 'जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से मानहानि करने' और 'चरित्र की बदनामी' करने का आरोप लगाया गया है. नोटिस में कहा गया है कि अभिनेता ने 19 मई को 15 दिन के अंदर आलिया के नाटिस का जवाब दिया था.
एक्टर ने अपने नोटिस में पत्नी से उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने और जो हाल में उन्होंने कहा है, उसके लिए लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है.
दरअसल, आलिया ने हाल के ही एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि नवाज ने कथित रूप से उन्हें मासिक भत्ता देना बंद कर दिया है. एक्टर के वकील ने आलिया के दावों को खारिज किया है.
नवाज के वकील अदनान शेख ने वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मेरे क्लाइंट द्वारा ईएमआई अभी भी दिया जा रहा है. बच्चों से जुड़े अन्य खर्च भी दिया जा रहा है. तलाक के नोटिस का भी जवाब दिया गया. उन्होंने कहा कि इन आरोपों के जरिए नवाज को बदनाम करने के कोशिश की गई. आपको बता दें कि इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गृहनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना में हैं.