Saturday, June 27, 2020

लॉकडाउन में मस्ती भरे दिन याद कर रहे सैफ के बेटे इब्राहिम, तस्वीरें साझा कर कही ये बात

लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही हैं। ऐसे में कई सितारों से लेकर स्टार किड्स सोशल मीडिया पर ये बता चुके हैं कि वो बाहर निकलना चाहते हैं। लंबे समय से घर पर रहकर वो ऊब रहे हैं। अब इस लिस्ट में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम भी जुड़ गया है।

इब्राहिम अली खान को समंदर से काफी लगाव है। वो अक्सर ऐसी तस्वीरें साझा करते रहे हैं जिसमें वो परिवार के साथ समंदर किनारे समय बिताते नजर आए हैं।

लॉकडाउन में समंदर जाना तो दूर वो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।

तस्वीरों के साथ इब्राहिम ने कैप्शन में लिखा, 'लंबे वक्त से समंदर नहीं देखा।' इन तस्वीरों में इब्राहिम जेटस्की चलाते और समंदर में गोते लगाते नजर आ रहे हैं।

इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों एक्सरसाइज करते नजर आए थे।

इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर साझा की उसमें वो और सारा अली खान साथ में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनका प्यारा डॉगी भी बैठा हुआ है। जो दोनों को निहार रहा है। भाई-बहन की इस तस्वीर को यूजर्स ने बहुत पसंद किया।