Monday, June 29, 2020

बॉलीवुड को बिजली ने दिया झटका, बढ़े बिल से परेशान हुए सितारे

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक और मुद्दा जो बॉलीवुड में इन दिनों छाया हुआ है वो है बिजली का बिल। कई बड़ी फिल्मी हस्तियों का बिजली का बिल अचानक बढ़कर आया है और इस बात से वो काफी परेशान हैं। वो बिजली कंपनी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हाल ही अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने इसे लेकर शिकायत की।

रेणुका शहाणे ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि उनका बिजली का बिल काफी ज्यादा आया है।

उन्होंने लिखा, 'मेरा बिजली का बिल मई 8 को 5510 रुपये आया, वहीं जून में मेरा बिल 29,700 रुपये आया। उस बिल में आपने मई और जून दोनों का जोड़ दिया। लेकिन आपने उस बिल में मेरा मई का बिल 18080 रुपये दिखाया है। मेरा बिल 5510 रुपये 18080 रुपये कैसे हो गया?'

Dear @Adani_Elec_Mum I got a bill of Rs5510/= on the 9th of May while in June I got a bill of Rs 29,700 combining May & June where you've charged me Rs 18080 for the month of May. How did Rs.5510/= become Rs.18080/=?

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
1,128 people are talking about this

तापसी पन्नू ने भी की शिकायत
तापसी पन्नू अपने घर के बिजली का बिल देखकर हैरान और परेशान हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। बीते तीन महीने से पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान उन्होंने तीन महीने से किसी भी बिजली के उपकरण का न ज्यादा इस्तेमाल किया और न ही कोई नया सामान खरीदा है। बावजूद इसके बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया है।

तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं, और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदें हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं? तापसी पन्नू के फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी इस बिल को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा तापसी पन्नू ने अपने एक और ट्वीट में खुलासा किया है कि उनके एक और घर का बिल आ रहा है जबकि उस घर में कोई रहता भी नहीं हैं।

3 months of lockdown and I wonder what appliance(s) I have newly used or bought in the apartment only last month to have such an insane rise in my electricity bill. @Adani_Elec_Mum what kind of POWER r u charging us for?

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
3,063 people are talking about this

कार्तिका नायर भी परेशान
कार्तिका नायर के मुताबिक बिजली कंपनी की तरफ से उन्हें जून के महीने के लिए लगभग एक लाख रुपये का बिल भेजा गया है। इस बात से कार्तिका काफी परेशान हैं और उन्होंने इसे लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी भड़ास निकाली है। उन्होंने पूछा है कि क्या कोई घोटाला हो रहा है।