Sunday, June 28, 2020

शाहरुख खान की 'दीवाना' के 28 साल पूरे, इसलिए आजतक नहीं देखी खुद की डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। ये मूवी 25 जून, 1992 को रिलीज हुई थी। ऐसे में इंडस्ट्री में शाहरुख के करियर को 28 साल पूरे हो चुके हैं। एक्टर दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते ही गए और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।

उन्हें भले ही इंडस्ट्री में 28 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने डेब्यू फिल्म नहीं देखा है।

शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलने के साथ ही शाहरुख को भी बीटाउन में सफल डेब्यू करने का मौका मिला था। आज भी अगर टीवी पर इसे दिखाया जाए तो लोग इसे देखने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपनी ऐसी फिल्में नहीं देखते हैं, जिन्हें बनाने के दौरान के प्रोसेस को वो एन्जॉय नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए नहीं है कि वह उस फिल्म को हेट करते हों, बल्कि ऐसा इसलिए क्योंकि शूटिंग के दौरान उन्हें मजा नहीं आया है। 

“>

शाहरुख खान ने आगे कहा कि ऐसे में फिल्म चाहे हिट हो जाए या ऑडियंस का दिल जीत ले, उन्हें अगर शूटिंग में मजा नहीं आया तो वह उस फिल्म को नहीं देखेंगे।