अभिनेता विक्की कौशल एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। उड़ी द सरजीकल स्टट्राइक, राजी और कई फिल्मों में अपने अभिनय और स्टाइल से सबको दीवाना बनाने वाले विक्की कौशल जल्द ही सैम मानेकशॉ की बायोपिक में फील्ड मार्शल की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। जिसके चलते वो इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया था, हम सभी स्तब्ध रह गए थे। वहीं अब मानेकशॉ की पुण्यतिथि के अवसर पर बायोपिक के निमार्ताओं ने विक्की कौशल का एक अन्य लुक रिलीज कर दिया है।
आरएसवीपी मूवीज से लेकर निर्माता रोनी स्क्रूवाला, निर्देशक मेघना गुलजार और अभिनेता विक्की कौशल सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नया लुक साझा किया है जिसने एक बार फिर हम सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। अभिनेता विक्की कौशल जल्द मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित बायोपिक में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा।