Saturday, June 27, 2020

पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो जिंदा थे सुशांत सिंह राजपूत, नया वीडियो आया सामने !

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सस्पेंस बरकरार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सुशांत की सुसाइड के पीछे आखिर क्या थी वजह, तलाश रही पुलिस

मुंबई : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अभी भी तमाम तरह के सवाल खड़े हैं। भले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने की वजह से बताई जा रही है, लेकिन कई लोगों ने इस पर भी संदेह जताया है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सुशांत के बेडरुम का है, जहां घटना के बाद जांच के लिए पुलिस पहुंची है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि मुंबई स्थित उनके घर के बेडरुम में सुशांत की बॉडी बेड पर है और पुलिसवाले वहां मौजूद हैं। इस दौरान सुशांत दाएं हाथ की उंगली हिलती हुई नजर आ रही है। हालांकि किसी पुलिस वाले का ध्यान उस ओर नहीं गया।

यह वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने सुशांत की मौत पर सवाल शुरू कर दिए। उनका कहना है कि क्या पुलिस के पहुंचने तक सुशांत जिंदा थे। अगर उनकी उंगली हिल रही है तो डॉक्टर ने उन्हें मृत कैसे घोषित कर दिया।

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि साक्षी समाचार नहीं करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया से लिया गया है। इसकी सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।