सिनेमाघरों को चलने में अभी समय लग सकता है. इसके साथ ही के बड़े फिल्म निर्माता भी ऑनलाइन रिलीज के लिए चयन कर रहे हैं. जिससे उनका नुकसान ज्यादा ना हो. वही पहले गुलाबो सिताबो जैसी बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्लीज नहीं होगी ऐसा बताया जा रहा था. लेकिन यह फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इसके साथ ही हाल ही में हॉटस्टार पर 24 जुलाई को दिल बेचारा है फिल्म रिलीज हुई थी. जिसमें मुख्य अभिनेता के रूप में सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे तो आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.
5. खुदा हाफिज
खुदा हाफिज विद्युत जामवाल व शिवालेका ओबेरॉय की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है. जिसका निर्देशन फारुख कबीर ने किया है. वहीं इस फिल्म का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है जल्द ही यह फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
4. लूटकेस
लूटकेस फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में कुणाल खेमू, गजराज राव, रणवीर शोरी, रसिका दुग्गल और विजय राज जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. वही यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के अंतर्गत बनी है जिसका निर्देशन राजेश कृष्णन द्वारा किया गया है.
3. सड़क 2
साल 1991 में आई फिल्म 'सड़क' के बाद एक बार फिर महेश भट्ट निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म 1991 में आई फिल्म सड़क का सीक्वल होगी. जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. इसके साथ ऐसा पहली बार हो रहा है कि आलिया भट्ट अपने पिता के साथ काम करेगी. इससे पहले आलिया भट्ट को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दौरान महेश भट्ट ने लांच करने का काम किया था.
2. भुज
Third Party
इस फिल्म में अजय देवगन ने आईएऍफ़ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है. इस फिल्म की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान सेट की गई है. जहां वह कार्बनिक भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे. इसके साथ ही इस फिल्म में नोरा फतेही,शरद केलकर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे.
1. लक्ष्मी बॉम्ब
इस फिल्म को साल 2020 में ईद के दिन सलमान खान की राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई फिल्म का सामना करना था. इस फिल्म में मुख्य भूमिका के रूप में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार नजर आएंगे. यह फिल्म कंचना 2 की रीमेक है. वंही इस फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस द्वारा किया गया है. उनके द्वारा बनाई गई यह पहली हिंदी फिल्म होगी. इसमें अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.