अभिनेत्री दीया मिर्जा के लिए फिल्म ‘संजू’ में मान्यता दत्त की भूमिका उनके लिए खास थी, जिसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं. गौरतलब है कि साल 2018 में आई अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में दीया ने मान्यता की भूमिका निभाई थी.
‘संजू’ फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी, यह 29 जून, 2018 को रिलीज हुई थी. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के वास्तविक जीवन को दिखाया गया है.दीया ने इस बारे में कहा, “राजू सर के साथ पहले काम करने की वजह से उनके साथ सहज थी.
उन्होंने आगे कहा, “उस समय जो भी अनुभव हो रहा था, वह वास्तविक था. हमारे सभी प्रोजेक्ट्स के दौरान संजय सर हमेसा सपोर्टिव रहे हैं.”