Wednesday, May 27, 2020

सलमान खान के फैन्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सुनकर उछल पड़ेंगे आप

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। जी हां सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग की जल्द एनिमेटेड सीरीज आने वाली है। दबंग फिल्म के निर्माता इन दिनों कई ओटीटी प्लेटफार्म से बात कर चुके हैं। जिससे वो अपनी फिल्म की इस सीरीज को रिलीज कर सकें। इस वक्त की आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पहले सीजन में करीब 52 एपिसोड होंगे। जिसका प्रत्येग एपिसोड करीब आधे घंटे का होने वाला है।

फिल्म के अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का मानना है कि दबंग ऐसी फिल्म है जिसको पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखी जा सकती है। अब वो इसकी सीरीज को आगे बढ़ाना चाहते है जिसके लिए एनिमेशन ही सही तरीका है। ऐनिमेशन के लिए इस फिल्म की कहानी को एक नए अंदाज में दिखाने का मेकर्स प्लान बना रहे है।  इसके अलावा अगर हम बात करें सलमान खान की तो उनका चुलबुल पांडे का अंदाज तो वैसे भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। जो लोगों को और अभिनेता के चाहने वालों को पसंद आता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा विद्या बालन का ये बोल्ड लुक  हालांकि फिल्म का ये एनिमेशन सीरीज कब आएगा इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। फिल्म दबंग में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना, छेदी सिंह, बच्चा भइया जैसे कलाकार नजर आए थे। सलमान खान आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसका उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म का काम इस वक्त रूका हुआ है।

सोनू सूद की तरह अमिताभ बच्चन ने भी उठाया प्रवासी मजदूरों को घर भेजने का जिम्मा