Wednesday, May 27, 2020

एक और टीवी कलाकार ने किया सुसाइड, सामने आया कारण

छोटे परदे के मशहूर शो क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री ने बीते दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वैसे ही टीवी इंडस्ट्री के लोग शोक में डूब गए। टीवी के अभिनेता करण कुंद्रा ने अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। ​अभिनेत्री का नाम प्रेक्शा मेहता है।
 जो टीवी शो क्राइम पेट्रोल से मशहूर हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी स्टेटस जो पोस्ट किया था वो था सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। प्रेक्शा मेहता टीवी की यंग अभिनेत्री थी।
 ये खबर सुनकर करण कुंद्रा को काफी ज्यादा दुख हुआ है।

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि हमे हमारी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने की जरूरत है। करण कुंद्रा के अलावा अर्जुन बिजलानी और सुरभि चंदाना ने अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अगर हम बात करें प्रेक्शा मेहता की तो वो टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थी। कई टीवी शो में काम कर चुकी है|

 जिसमे सोनी टीवी और कलर्स के टीवी शो शामिल है। इसके अलावा वो क्राइम प्रेट्रोल में भी नजर आ चुकी हैं। प्रेक्शा मेहता के पिता के अनुसार वो लॉकडाउन के बाद अपने घर आई थी। क्योंकि मुंबई में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं लॉकडाउन भी लगातार बढ़ता ही जा रही है।  जिसकी वजह से काम नहीं मिलने की वजह से वो काफी ज्यादा परेशान होने लगी। डिप्रेशन की वजह से प्रेक्शा मेहता ने ऐसा कदम उठाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने इन दिनों आर्थिक तंगी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है।