दोनों राइटर्स अपनी कहानी को लेकर कई प्रोड्यूसर्स के पास भी गए थे, लेकिन इस कहानी को लेकर शाहरुख खान की कंपनी से कोई बात नहीं हुई थी। समीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेड चिलीज ने उनकी कहानी के अलावा कई सीन भी कॉपी किए हैं। जिसके लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शुक्रवार को मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने वेब सीरीज पर रोक लगान से इनकार कर दिया। जिसके बाद रविवार को नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को रिलीज कर दिया। फिल्मों के बीच इन दिनों वेब सीरीज का चलन तेजी से चल रहा है। जिस वजह से किंग खान की कंपनी अब वेब सीरीज पर भी पूरा फोकस कर रही है। पिछले साल किंग खान ने बार्ड ऑफ ब्लड को बनाया था। इस सीरीज में इमरान हाशमी एक सीक्रेट एजेंट बने थे। वहीं अब शाहरुख खान ने बेताल नाम की हॉरर वेब सीरीज बनाई है।
इसमें विनीत कुमार लीड रोल में हैं। इस सीरीज की पूरी कहानी जोंबीज पर आधारित है इसके ट्रेलर को तो लोगों ने खुब पसंद किया था, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि ये सीरीज लॉकडाउन में कितनी कामयाबी हासिल करती है। आपको बता दें कि हाल ही में Amazon पर अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज हुई थी। जिस पर गोरखा समुदाय ने आपत्ति जताई है। गोरखा समुदाय के मुताबिक वेब सीरीज के दूसरे एपिसोड में एक नेपाली लड़की को पुलिस गिरफ्तार करती है। पूछताछ के दौरान महिला पुलिसकर्मी कुछ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर गोरखा समुदाय ने निर्माता अनुष्का शर्मा को नोटिस भेजा है।