Tuesday, June 30, 2020

Corona महामारी के बीच सुरक्षा के साथ शुरू हुई कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग !


स्वीटी गौर - मुंबई में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बीच टीवी सीरियल्स (TV Serials) की शूटिंग (Shooting) शुरू हो गई है। टीवी एक्टर्स और अन्य कर्मी तय किए गए सुरक्षा नियमों (Security Rules) का पालन करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में फिर से शूटिंग करेंगे।देश में लॉकडाउन के करीब तीन माह बाद अब सबकुछ धीरे-धीरे पहले जैसा होने लगा है। कुछ सावधानियों के साथ अब जनजीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा है। लंबे समय से बंद लोगों के काम धंधे फिर से शुरू हो रहे हैं । मार्च में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते प्रकोप के चलते टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार (State Government) ने नियमों और सुरक्षा के साथ शूटिंग स्टार्ट करने की परमिशन दे दी है।

कलर्स टीवी के शो ' शक्ति अस्तित्व के एहसास की, 'छोटी सरदारनी, 'बैरिस्टर बाबू, 'शुभारंभ, 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी और एंड टीवी के 'एक महानायक डॉक्टर बी आर आंबेडकर और 'संतोषी मां सुनाए विराट कथाएं की शूटिंग, या तो फिल्म सिटी में या फिर मुंबई के बाहरी इलाके नैगांव में इस सप्ताह से शुरू हो गई है।

'बैरिस्टर बाबू के मेकर शशि मित्तल ने कहा कि यह एक नए तरह की सामान्य स्थिति है, जो कि सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी सेट पर 30 सदस्य काम कर रहे हैं, जबकि कलाकार शिफ्टों में काम कर रहे हैं।

वहीं, कलाकार सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सेफ्टी किट के साथ आ रहे हैं। 'संतोषी मां… में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा कि वह सेट पर आकर एक्साइटिड हैं। खास बात यह रही कि वह अपने घर से तैयार होकर सेट पर पहुंची थीं। ग्रेसी ने सेट का नजारा एक वीडियो के जरिए दिखाया, जिसमें वह कपड़े से अपने मुंह और सिर को ढककर पहुंची थीं।

'स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है, 'कसौटी जिंदगी की, 'ये रिश्ते हैं प्यार के और 'ये है चाहतें' की भी शूटिंग शुरू हो गई है।

'पिया अलबेला' फेम अक्षय-शीन की जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल! इस सीरियल में आएंगे नजर

सीरियल पिया अलबेला के पूजा-नरेन यानी शीन दास और अक्षय म्हात्रे की जोड़ी फिर से दर्शकों का दिल जीतने आने वाली है
बहुत जल्द सोनी टीवी के नए सीरियल 'इंडिया वाली माँ' में दोनों एक साथ नज़र आएंगे
इस सीरियल के निर्माता हैं जय मेहता, जिन्होंने 'गठबंधन', 'जीजीमाँ' और 'जीत गई तो पिया मोरे' जैसे कई सीरियल्स बनाएं हैं
यह सीरियल मार्च में लॉन्च होने वाला था लेकिन लॉकडाउन के चलते इस पर ब्रेक लग गया
शीन ने कहा है कि उन्होंने इस सीरियल के लिए ऑडिशन दिया है लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है
अभी ये आधिकारिक नहीं हुआ है कि दोनों की जोड़ी साथ में नजर आएगी कि नहीं
ख़बरों के मुताबिक़ सोनी टीवी के सभी सीरियल्स की शूटिंग 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी जिनमें नए सीरियल्स भी शामिल हैं

बिग बॉस 14: सलमान का फार्महाउस, 16 प्रतिभागी, देखिए धमाकेदार लिस्ट

सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीज़न को लेकर काफी समय से अटकलें चल रही हैं और अब इस सीज़न को लेकर काफी खबरें बाहर आ चुकी हैं। सबसे पहली बात तो ये कि ये सीज़न सलमान खान अपने पणवेल फार्महाउस से होस्ट करने वाले हैं।

वहीं अब खबर है कि इस बार शो की थीम होगी जंगल। शो में 16 प्रतिभागी होंगे जिनमें 13 सेलिब्रिटी और तीन कॉमनर्स होंगे।

bigg-boss-14-details-salman-khan-s-panvel-farmhouse-16-contestants-see-list

इस बार शो एक महीना लेट हो चुका है और ये अक्टूबर के अंत तक शुरू किया जाएगा। बात की जाए प्रतिभागियों की तो शो के लिए प्रतिभागियों को अप्रोच किया जाना शुरू किया जा चुका है।

bigg-boss-14-details-salman-khan-s-panvel-farmhouse-16-contestants-see-list

इनमें से कुछ ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया है तो कुछ ने ऑफर कुबूल कर लिया है। देखिए बिग बॉस 14 के प्रतिभागियों की अनुमानित लिस्ट

जैसमीन भसीन

हाल ही में नागिन 4 में दिखाई दीं जैसमीन भसीन ने पहले कलर्स के शो दिल से दिल तक और फिर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के साथ दर्शकों का दिल जीता। अली गोनी और सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी बेहद करीबी दोस्ती काफी चर्चा में भी रही।

आकांक्षा पुरी

पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी इस साल शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। यानि कि अब वो पारस छाबड़ा से जुड़ी काफी डीटेल्स सबके सामने लेकर आएंगी। 

अलीशा पंवार

इश्क में मरजावां एक्ट्रेस अलीशा पंवार को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन अलीशा ने फिलहाल शो के लिए हां नहीं बोला है।

आंचल खुराना

रोडीज़ 8 की विजेता आंचल खुराना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। आंचल टीवी एक्ट्रेस हैं और कलर्स के पिछले शो मुझसे शादी करोगे में भी नज़र आई थीं।

मानसी श्रीवास्तव

स्टार प्लस के शो इश्कबाज़ से फेमस हुईं एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। मानसी ने अभी तक ऑफर को हां नहीं बोला है।

साहिल खान

स्टाईल एक्टर साहिल खान को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। साहिल ने हाल ही में खुलासे किए हैं कि सलमान खान ने उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश की थी।

शांतिप्रिया

अक्षय कुमार की पहली को स्टार शांतिप्रिया भी बिग बॉस में आने वाली हैं। शांतिप्रिया ने बताया कि अक्षय कुमार के बेहूदे मज़ाक के कारण वो डिप्रेशन में चली गई थीं।

रिजेक्ट किया ऑफर

खबर है कि भाभीजी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे को भी शो का ऑफर मिला था लेकिन शुभांगी ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया है।

और भी नाम

फिलहाल ये बिग बॉस की अनुमानित लिस्ट है और इस लिस्ट में प्रतिभागियों के नाम घट बढ़ सकते हैं।

अपनी बहनों की तरह दिखती हैं छोटे पर्दे की ये 3 फेमस अदाकारा, जरूर देखें

आप तो जानते ही होंगे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार है जो कि, अपनी खूबसूरती को लेकर तो फेमस है ही लेकिन अपनी एक्टिंग के वजह से भी फेमस रहते है। आज हम आपको ऐसे ही छोटे पर्दे के ऐसे तीन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हूबहू अपनी बहनों की तरह दिखते हैं और, बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन सितारों ने भी बहुत नाम कमाया है तो अगर आपको भी उन सितारों के बारे में जानना है तो, एक बार इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ लीजिए।

1.एकता कौल और भारती कौल:

Third party image reference

टीवी की मशहूर अभिनेत्री एकता कौल के बारे में आप सभी जानते होंगे। जिन्होंने साल 2012 से साल 2013 तक टीवी सीरियल रब से सोना इश्क में साहिबा का किरदार निभाया था। दोस्तों जैसे कि आप तस्वीर में देख पा रहे होंगे यह दोनों एक दूसरे की हूबहू लगती है।

2. काम्या पंजाबी और माला पंजाबी:

Third party image reference

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काम्या पंजाबी 39 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस हैं जो साल 1996 से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। 

3. शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन:

Third party image reference

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह दोनों एक्ट्रेस अपने डांस की वजह से ज्यादा मशहूर हो चुकी है।