Tuesday, June 30, 2020

Corona महामारी के बीच सुरक्षा के साथ शुरू हुई कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग !


स्वीटी गौर - मुंबई में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बीच टीवी सीरियल्स (TV Serials) की शूटिंग (Shooting) शुरू हो गई है। टीवी एक्टर्स और अन्य कर्मी तय किए गए सुरक्षा नियमों (Security Rules) का पालन करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में फिर से शूटिंग करेंगे।देश में लॉकडाउन के करीब तीन माह बाद अब सबकुछ धीरे-धीरे पहले जैसा होने लगा है। कुछ सावधानियों के साथ अब जनजीवन एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा है। लंबे समय से बंद लोगों के काम धंधे फिर से शुरू हो रहे हैं । मार्च में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते प्रकोप के चलते टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन अब राज्य सरकार (State Government) ने नियमों और सुरक्षा के साथ शूटिंग स्टार्ट करने की परमिशन दे दी है।

कलर्स टीवी के शो ' शक्ति अस्तित्व के एहसास की, 'छोटी सरदारनी, 'बैरिस्टर बाबू, 'शुभारंभ, 'नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी और एंड टीवी के 'एक महानायक डॉक्टर बी आर आंबेडकर और 'संतोषी मां सुनाए विराट कथाएं की शूटिंग, या तो फिल्म सिटी में या फिर मुंबई के बाहरी इलाके नैगांव में इस सप्ताह से शुरू हो गई है।

'बैरिस्टर बाबू के मेकर शशि मित्तल ने कहा कि यह एक नए तरह की सामान्य स्थिति है, जो कि सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी सेट पर 30 सदस्य काम कर रहे हैं, जबकि कलाकार शिफ्टों में काम कर रहे हैं।

वहीं, कलाकार सभी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सेफ्टी किट के साथ आ रहे हैं। 'संतोषी मां… में संतोषी मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा कि वह सेट पर आकर एक्साइटिड हैं। खास बात यह रही कि वह अपने घर से तैयार होकर सेट पर पहुंची थीं। ग्रेसी ने सेट का नजारा एक वीडियो के जरिए दिखाया, जिसमें वह कपड़े से अपने मुंह और सिर को ढककर पहुंची थीं।

'स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है, 'कसौटी जिंदगी की, 'ये रिश्ते हैं प्यार के और 'ये है चाहतें' की भी शूटिंग शुरू हो गई है।