Sushant Singh Rajput Death News : सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले घर में आत्महत्या कर ली थी। अब उनके परिवार ने 13वीं के मौके पर पहली बार को अपनी तरफ से कोई बात कही है। उन्होंने एक इमोशनल नोट जारी करके अपने दिल का हाल बताया है और बेटे को याद किया है। परिवार सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्कार करने के बाद अपने गृहनजर पटना चला गया था। वहीं बाकी संस्कार हुए हैं।
परिवार ने नोट में लिखा है 'दुनिया के लिए वो सुशांत सिंह राजपूत था, हमारे लिए तो वो गुलशन था। वो मुक्त आत्म थी और वाकई विलक्षण। वो हर चीज को लेकर उत्सुक रहता है, उसके बारे में जानना चाहता था। उसने सपने देखे और उन सपनों का शेर जैसे दिल के साथ पीछा किया।
आगे लिखा है 'हमें यह स्वीकारने में काफी वक्त लग गया कि अब हम उसकी हंसी नहीं सुन पाएंगे, अब हम उन उसकी चमकीली आंखें नहीं देख पाएंगे। अब उसकी अनंत बातें और विज्ञान के किस्से नहीं सुन पाएंगे। उसके जाने से जो खाली जगह हम महसूस कर रहे हैं, वो कभी नहीं भरी जा सकेगी। उसने अपने हर फैन को खूब प्यार किया और उनका शुक्रगुजार रहा।'
परिवार ने तय किया है कि उनके नाम पर एक फाउंडेशन शुरू की जाए और पटना वाले उनके घर को मेमोरियल में तब्दील किया जाए। फाउंडेशन का नाम सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (SSRF) होगा। पटना के राजीव नगर वाले घर में अब जल्द ही आपको सुशांत का टेलिस्कोप, फ्लाइट सिम्युलेटर और किताबें देखने को मिलेंगी।