Monday, June 29, 2020

शेखर सुमन बिहार रवाना , सुशांत मामले में CM नीतीश कुमार से करेगे सीबीआई जाँच की मांग

मुंबई एक ऐसी जगह है जहा हर कोई अपने सपने पुरे करने आता है। यही मुंबई में ही स्थित है बॉलीवुड, बॉलीवुड वो जगह जहा लाखो दिल टूटते है और हजारो सपने पुरे होते है। कई बार आप को कामयाबी तो मिलती है लेकिन उसकी कीमत भी आपको चुकानी पड़ती है। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गये लेकिन कुछ सवाल जिन्दा छोड़ गये। उनकी आत्म हत्या के पीछे कई वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है की सुशांत काफी वक्त से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत के फ़िल्मी सफ़र की अगर बात की जाये तो सुशांत उन कलाकारों में से एक थे जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया। बिना किसी गोड फादर के बॉलीवुड में नाम कमाना एक बहुत ही मुश्किल काम था जिसे सुशांत बखूबी पूरा करते नज़र आ रहे थे।

ज्यादतर लोगो का मानना है सुशांत खुद ख़ुशी नहीं कर सकते थे। और मामले की सीबीआई जाँच की बात पर जोर दिया जा रहा है। इसकी कड़ी में मशहुर अभिनेता शेखर ने भी एक फोरम की शुरुवात की है शेखर #justiceforsushantforum की शुरुवात करते नज़र आए। शेखर पहले भी सीबीआई जाँच के लिए बोल चुके है।

शेखर सुमन अब सुशांत के पिता और परिवार से मिलने पटना जा रहे है और शेखर सुमन ने पटना के लिए उड़ान भी भर ली है। शेखर सुमन ने अपने ट्विटर पर लिखा की में अपने होमटाउन जा रहा हु। वह जाकर में सुशांत के घर वालो से मुलाकात करुँगा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करुँगा। में नितीश कुमार से मुलाकात कर के सीबीआई जाँच की मांग भी करूँगा।

कुछ दिन पहले ही शेखर ने उन बॉलीवुड के लोगो पर भी निशाना साधा जो उपर से सुशांत की मौत पर दुःख दिखा रहे है और अन्दर से उनको कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा की सबके मुखोटे गिर चुके है। बिहार जिंदाबाद इस चीज़ पर शेखर सुमन को सोशल मीडिया ,पर काफी अच असर देखने को मिल रहा है ।