सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पुलिस उनके खुदकुशी करने के कारण का पता लगाने में लगी हुई है. इसे लेकर मुंबई पुलिस सुशांत के दोस्तों, परिवार के सदस्यों और करीबियों से पूछताछ तो कर ही रही है. साथ ही पुलिस ने ट्विटर इंडिया से भी सुशांत के ट्वीट्स के बारे में जानकारी पाने के लिए बात की है. सुशांत के केस से जुड़े एक सीनियर अफसर के मुताबिक पुलिस ने एक लेटर के जरिए ट्विटर इंडिया को उनके हैंडल @ItsSSR की एक्टिविटी को लेकर डिटेल्स मांगी है. साथ ही ये भी बताने को कहा है कि कहीं सुशांत के अकाउंट से कोई ट्वीट डिलीट तो नहीं किया गया.
सुशांत के हैंडल में दिखने वाला आखिरी ट्वीट 27 दिसम्बर 2019 के हैं.
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में ये बात जानने की पूरी कोशिश कर रही है कि एक्टर ने आखिर ऐसे कदम को क्यों उठाया होगा.
इमेज खराब होने के डर में जी रहे थे सुशांत?
अब मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे सुशांत के सुसाइड के मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि कूपर हॉस्पिटल में सुशांत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें उनकी मौत का कारण फांसी की वजह से दम घुटना पाया गया है. ये बात डॉक्टरों ने साफ-साफ सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखी है. सुशांत के कसे भी मौत का कोई और कारण नहीं दिखाई दिखा है.
सूत्र के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने अभी तक 27 लोगों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है. इसमें सुशांत के करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े लोग शामिल हैं. पुलिस के सूत्र ने बताया, 'सुशांत के करीबी दोस्त के स्टेटमेंट से पता चला है कि वो पिछले कुछ महीनों से स्ट्रेस में थे और उन्हें लग रहा था कि कुछ लोग उनका प्रोफेशनल करियर बर्बाद करने के लिए उनका दिमाग खराब करने की कोशिश में लगे हैं. उनके बारे में अखबारों और वेबसाइट्स पर छपने वाली खबर से वो परेशान हो जाते थे और उन्हें लगता था कि उनकी आलोचना करने वाली हर स्टोरी और रिपोर्ट उनके खिलाफ है. इसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा था.