Sunday, June 28, 2020

जल्द सुशांत के मौत से उठेगा पर्दा! पुलिस कर रही इस खास रिपोर्ट का इंतजार

सुशांत के आत्महत्या के कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया। परिवार से लेकर उनके फैंस तक कोई भी ये मानने को तैयार नहीं है कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं।परिवार के शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। जिसमें रोजाना मुंबई पुलिस उनके करिबीयों से पूछताछ कर रही है जिसमें पुलिस के सामने कई ऐसे राज खुलकर सामने आए।


हाल ही में सुशांत के सुसाइड केस में 5 डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की गई फाइनल फॉरेन्सिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें साफ हो गया है कि सुशांत ने सुसाइड की है।

हालांकि अभी भी सुशांत के केस में एक रिपोर्ट का आना बाकी है जिसका नाम विसरा रिपोर्ट हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा कि सुशांत ने खुदखुशी की थी या भी उन्हें मारा गया था।

क्या होती है विसरा रिपोर्ट
जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके आतंरिक अंगों को सुरक्षित रख लिया जाता है। जिसकी बाद में जांच की जाती है जिससे पता चल जाता है कि मौत किस वजह से हुई है। इस जांच के बाद जो रिजल्ट सामने आता है उसे ही विसरा रिपोर्ट कहते हैं।

अभिनेता का अंतिम झलक पाने के लिए काफी संख्या में लोग खड़े थे। अभिनेत्री कृति सैनन के साथ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत उनके कई करीबी दोस्त राजपूत की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे। छाबड़ा ने राजपूत की आगामी फिल्म ''दिल बेचारा'' का निर्देशन किया है। सैनन ने राजपूत के साथ 2017 की फिल्म ''राब्ता'' में काम किया था। राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अस्पताल जाने के बाद दाह संस्कार में शामिल हुईं।